गिरिडीह: राज्यभर के प्रखंड मुख्यालयों पर भाजपा द्वारा आयोजित आक्रोश प्रदर्शन के तहत गिरिडीह में भी जोरदार विरोध दर्ज किया गया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया और मीडिया से बातचीत में राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए.

उन्होंने कहा कि सूर्या हंसदा की फर्जी मुठभेड़ में हत्या, रिम्स-2 प्रोजेक्ट के नाम पर किसानों की जमीन छीने जाने और राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा की यह लड़ाई जारी रहेगी. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सरकार सभी अधिकार अपने हाथों में रखना चाहती है और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को कमजोर कर रही है.
उन्होंने मैया सम्मान योजना को भी लोगों को भ्रमित करने वाला बताया और कहा कि नगर निकाय चुनाव में सरकार का रवैया अलोकतांत्रिक है. केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार आम जनता के लिए जल-नल योजना से लेकर सड़क निर्माण तक अनेक योजनाएं भेजती है लेकिन राज्य सरकार उन्हें भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा देती है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
