चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड के टोमडेल पंचायत क्षेत्र के गीतिलउली गांव में मंगलवार को ग्रामीणों ने सड़क और बिजली की समस्या को लेकर बैठक किया. बैठक में दर्जनों गांवों के ग्रामीण शामिल हुए. ग्रामीणों ने बताया कि सेरेंगदा से काईनबांकी तक 14 सड़कें जर्जर स्थिति में हैं, जिससे आवागमन में गंभीर परेशानी हो रही है. इसके अलावा कमाय स्थित पुलिया टूटने से लोगों को आने- जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति का भी मुद्दा उठाया और कहा कि बिजली कटौती से दैनिक जीवन और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. बैठक में निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं को लेकर ग्रामीण स्थानीय विधायक को मांगपत्र सौंपेंगे. साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो प्रखंड कार्यालय का घेराव किया जाएगा.

