चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा में सोमवार को गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री दीपक बिरुवा ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन तथा परिसंपत्ति और नियुक्ति पत्रों का वितरण किया. उनके साथ जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु, मझगांव विधायक निरल पूर्ति, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव और मनोहरपुर विधायक जगत मांझी भी मौजूद रहे.

ज्ञात हो कि 8 सितम्बर 1980 को जल, जंगल और जमीन के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे आंदोलनकारियों पर गुवा अस्पताल परिसर में बिहार मिलिट्री पुलिस (BMP) ने गोलियां बरसा दी थीं. इस घटना में 10 घायल आंदोलनकारियों ने अपनी जान गंवाई थी. वहीं आंदोलन के दौरान BMP के तीन जवान भी तीर लगने से घायल हुए थे. यह संघर्ष उस समय लाल पानी समस्या से निजात दिलाने और मूलवासी अधिकारों की रक्षा के लिए चलाया जा रहा था.
हर वर्ष 8 सितम्बर को गुवा में शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाती है, जहां बड़ी संख्या में लोग शहीदों को नमन करने पहुंचते हैं.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
