चांडिल: विस्थापित अधिकार मंच फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश रंजन महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो को चांडिल डैम प्रभावित परिवारों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित विस्तृत ज्ञापन सौंपा.

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि चांडिल डैम से प्रभावित परिवार पिछले कई दशकों से अपने वैधानिक अधिकारों से वंचित हैं. ज्ञापन में प्रमुख रूप से पुनर्वास लाभ में समानता, मुआवजा राशि 15- 15 लाख रुपये और एक एकड़ जमीन, विकास पुस्तिका में नाम जोड़ने और नए पुस्तिका निर्माण, लिपिकीय पदों पर नियोजन में वरीयता, भूखंड आवंटन हेतु अध्यक्ष का गठन, पुनर्वास स्थल का विकास, भुगतान में पारदर्शिता और प्रशिक्षण व्यवस्था लागू करने जैसी मांगें शामिल थीं.
फाउंडेशन ने साफ कहा कि चांडिल डैम से प्रभावित 116 गांवों के विस्थापितों का जीवन और अस्तित्व इस लड़ाई से जुड़ा हुआ है. यदि सरकार और प्रशासन ने ठोस पहल नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. इस अवसर पर आंदोलनकारी मनोहर महतो एवं हरेकृष्ण महतो भी उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
