जमशेदपुर/ Afroz Mallik बारीनगर मोहर्रम अखाड़ा कमिटी द्वारा ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बारीनगर टेल्को स्थित साबरी चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर स्थानीय मदरसा तन्विरूल इस्लाम के बच्चों को नूतन वस्त्र उपहार स्वरूप वितरित किए गए.

कार्यक्रम को सफल बनाने में खलीफा आलमताज़ और साबरी चौक के युवाओं ने अहम भूमिका निभाई. अधिवक्ता गुड्डू हैदर ने कहा कि कमिटी पिछले 20 वर्षों से यह कार्यक्रम कर रही है और इसका उद्देश्य नवजवानों को अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करना है. समाजवादी पार्टी के नेता सुभम सिन्हा ने कहा कि भारत में रहने का यही मजा है कि हम सभी धर्मों के त्योहारों का मिलकर आनंद लेते हैं, और इसी वजह से कहा जाता है “सारे जहाँ से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा”.
कार्यक्रम का शुभारंभ मौलाना शाबान ने नात पढ़कर किया. इस अवसर पर टेल्को क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मोहम्मद सलीम, शाहिद परवेज़, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद नौशाद, अली अख्तर, प्रदीप सिन्हा, मोहम्मद रिज़वान सोनी, सहिम अख्तर और हारून रसीद वारसी शामिल थे.

