सरायकेला/ Parmeshwar Gorai जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक माह का विशेष सड़क सुरक्षा अभियान शुरू किया गया है. यह अभियान 01 सितम्बर 2025 से शुरू हुआ है.

अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और यातायात थाना के साथ मिलकर चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं अन्य स्थानों पर नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है. पुलिस ने 01 से 03 सितम्बर 2025 तक जिलेभर में कुल 499 चालान काटे और ₹4,88,850/- की राशि वसूली गई.
उल्लंघन और जुर्माने का विवरण
बिना हेलमेट वाहन चलाना- 177 चालान- ₹1,77,000/-
बिना बीमा वाहन- 14 चालान- ₹28,000/-
बिना लाइसेंस वाहन- 5 चालान- ₹25,000/-
दोपहिया पर ट्रिपल राइड- 81 चालान- ₹8,000/-
बिना सीट बेल्ट वाहन- 13 चालान- ₹81,000/-
मोबाइल से बात करते वाहन- 49 चालान- ₹13,000/-
सिग्नल जंपिंग- 13 चालान- ₹7,350/-
बिना तिरपाल ढके वाहन- 10 चालान- ₹13,000/-
यात्री वाहन पर अतिरिक्त सवारी- 2 चालान- ₹10,000/-
बम्पर लगाकर वाहन- 2 चालान- ₹2,000/-
बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र वाहन- 46 चालान- ₹46,000/-
बिना परमिट वाहन- 4 चालान- ₹40,000/-
आदेश का उल्लंघन- 77 चालान- ₹38,500/-
कुल: 499 चालान- ₹4,88,850/-
पुलिस की अपील
जिला ट्रैफिक प्रभारी अजय कुमार तिवारी ने आम जनता एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
