सरायकेला/ Pramod Singh आगामी शुक्रवार को मनाए जाने वाले ईद-मिलाद-उन-नबी त्यौहार को लेकर मंगलवार को सरायकेला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विनय कुमार ने की. इसमें अंजुमन कमिटी के सदस्यों समेत अन्य लोग मौजूद रहे. बैठक में शांति, सुरक्षा और विधि- व्यवस्था से संबंधित विषयों पर विशेष चर्चा की गई.

विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि त्यौहार के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस की टीम गश्त करेगी और हर स्थिति पर नजर रखेगी. उन्होंने सभी से अपील की कि त्यौहार के अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखें. अंजुमन कमिटी के प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आवश्यक कदम उठाए जा चुके हैं.

विज्ञापन
