चांडिल/ Afroz Mallik कपाली पुलिस ने आगामी करम पूजा और जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर मंगलवार को डांगरडीह पॉलिथीन ग्राउंड स्थित सामुदायिक भवन में शांति समिति की बैठक आयोजित की. बैठक में चांडिल एसडीपीओ, इंस्पेक्टर, कई राजनीतिक दलों के नेता, पूर्व और वर्तमान वार्ड पार्षदों के साथ समाजसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.




बैठक में मुख्य रूप से त्योहारों को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने पर जोर दिया गया. चांडिल एसडीपीओ ने लोगों से अपील की कि सभी समुदाय आपस में मिलजुल कर त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों या उकसावे वाली गतिविधियों से दूर रहें.
ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन हर जगह मुस्तैद रहेगा. क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी होगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि हुड़दंग मचाने वालों और मोटरसाइकिल से स्टंट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे लोगों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी.
बैठक में मौजूद स्थानीय नेताओं और समाजसेवियों ने पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. आम जनता से भी शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई. कपाली में प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयास से दोनों पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. हर कोई सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार का आनंद उठा सकेगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।




