कांड्रा/ Bipin Varshney आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के तत्वावधान में रविवार को कांड्रा में 33वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. इस अवसर पर 92 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर जरूरतमंद रोगियों की मदद के लिए रक्तदान किया.

भुक्ति प्रधान गोपाल बर्मन ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है जो जरूरतमंदों की जान बचाने में सहायक होती है. आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल, जो संयुक्त राष्ट्र संघ से मान्यता प्राप्त संस्था है, लगातार सेवामूलक कार्य करती आ रही है. रक्तदान शिविर भी इसकी महत्वपूर्ण कड़ी है.

रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. यह सम्मान उनके योगदान को प्रोत्साहित करने और पहचान दिलाने का प्रयास है. शिविर को सफल बनाने में जमशेदपुर ब्लड बैंक के डॉ. बसंत कुमार, अजय कुमार विश्वकर्मा, अंजन भट्टाचार्य समेत टीम के सदस्य राहुल रजक, दीपक कुमार, सूर्यप्रकाश, विकास रजक, इन्द्र साव और नवीन कुंभकार का सराहनीय योगदान रहा.

