रामगढ़: जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र के पटेल नगर में ठगी की बड़ी वारदात सामने आई है. बाइक सवार दो ठग गहने चमकाने के बहाने एक महिला के घर पहुंचे और 1.35 लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए.


जानकारी के अनुसार, ठगों ने खुद को कंपनी का एजेंट बताते हुए महिला गुड़िया मिश्रा से कहा कि उनकी कंपनी ने एक खास पाउडर लॉन्च किया है, जिससे पुराने गहने भी नए जैसे चमक जाएंगे. महिला को विश्वास दिलाने के बाद उन्होंने सोने की चेन और अंगूठी मांगी. गहनों को साफ करने का बहाना कर दोनों ठगों ने गहने ले लिए.
जैसे ही महिला हाथ धोने के लिए अंदर गई, ठग मौके का फायदा उठाकर गहनों के साथ फरार हो गए. घटना के बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पीड़ित महिला ने कहा कि इतनी सफाई से पूरी घटना को अंजाम दिया गया कि उसे कुछ समझ ही नहीं आया. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
