रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने अपने क्षेत्र में लगातार बढ़ते जंगली हाथियों की समस्या को सदन में तारांकित प्रश्न के माध्यम से उठाया. उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा के लगभग सभी प्रखंड जंगली हाथियों के आतंक से प्रभावित हैं. आए दिन हाथियों के झुंड घर, मकान, खेती और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे जान माल की क्षति हो रही है.

विधायक ने सवाल किया कि क्या चांडिल डैम निर्माण से विस्थापित डूब क्षेत्र में जंगली हाथियों की घटनाओं में वृद्धि हुई है और क्या वहां फसलों व मकानों को हुए नुकसान का मुआवजा अब तक नहीं दिया गया है. सरकार की ओर से जवाब में कहा गया कि डैम के डूब क्षेत्र की जमीन को अधिसूचना के तहत आरक्षित वन घोषित किया गया है. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि वर्तमान में मुआवजा बढ़ाने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है.
सरकार ने जानकारी दी कि 25 जून 2023 को मुआवजा दर में वृद्धि की गई थी और उसी के आधार पर भुगतान किया जा रहा है. इसके अलावा सरायकेला वन प्रमंडल द्वारा हाथियों से निजात दिलाने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं. इसमें त्वरित कार्यदल (क्यूआरटी) की तैनाती, हाथियों को प्रवास क्षेत्र की ओर भेजना, ग्रामीणों को जागरूक करना, चार वॉच टावर का निर्माण और एफएम रेडियो से सूचना प्रसारण जैसी पहल शामिल है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
