सरायकेला/ Pramod Singh जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल सुपर लीग अर्जुना कप के तहत खेले गए मुकाबले में तूड़ियान एफ सी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एस एम सी प्रधानगोड़ा को 4-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया.


अर्जुना स्टेडियम खरसावां में हुए इस मैच में 25वें मिनट में करण तीयू ने पहला गोल दागकर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई. इसके बाद राकेश महतो ने 46वें और 69वें मिनट में लगातार दो गोल कर टीम की स्थिति और मजबूत कर दी. मैच के 84वें मिनट में विजय गोप ने चौथा और अंतिम गोल दागा, जिससे तूड़ियान एफ सी ने 4-0 की निर्णायक जीत दर्ज की.
मैच के संचालन में रेफरी की भूमिका वीरेन पाल, संतोष महतो, समीर महतो और एन के सिंहदेव ने निभाई. अब आगामी मुकाबला 26 अगस्त को खेला जाएगा जिसमें आवासीय फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर खरसावां और माहिर स्पोर्टिंग, सीनी आमने- सामने होंगे. मैच का समय दोपहर 3 बजे निर्धारित किया गया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
