जमशेदपुर: कदमा थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मोबाइल चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से नौ चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं. सोमवार को इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी.

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए युवक साहेबगंज और पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और कदमा में लगने वाले गणेश पूजा मेले को निशाना बनाने के इरादे से आए थे. पुलिस को सूचना मिली थी कि बाजार में सक्रिय कुछ युवक मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इस पर पेट्रोलिंग टीम ने तत्परता दिखाते हुए कदमा बाजार से एक युवक को चोरी किए मोबाइल के साथ पकड़ लिया. पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य तीन सदस्यों को मानगो के जेके सोसाइटी से गिरफ्तार किया गया.
गिरोह के पास से नौ मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड और दो मेमोरी कार्ड बरामद किए गए हैं. जांच में सामने आया कि यह गिरोह खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाता था और पहले भी हार्ट बाजार समेत भीड़भाड़ वाले इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस कुमार महतो (साहेबगंज), रितेश कुमार नोनिया (आसनसोल), तौशिप शेख (आसनसोल) और रसी कुमार (साहेबगंज) के रूप में हुई है. सभी के खिलाफ कदमा थाना कांड संख्या-78/25, दिनांक 24.08.2025 के तहत आईपीसी की धारा 379(2) में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
