जमशेदपुर/ Prerna Ojha मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को जमशेदपुर पहुंच रहे हैं. इस दौरान वे दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर जाकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात करेंगे और उन्हें सांत्वना देंगे.

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हो चुका है. वे दिन के 1:15 बजे हवाई मार्ग से सोनारी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. वहां से सड़क मार्ग द्वारा सीधे घोड़ाबांधा स्थित दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के आवास जाएंगे. परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करने के बाद मुख्यमंत्री लगभग 2:10 बजे वापस सोनारी एयरपोर्ट लौटेंगे और हवाई मार्ग से रांची प्रस्थान करेंगे.
मालूम हो कि स्व. रामदास सोरेन झारखंड की राजनीति में एक प्रभावशाली और लोकप्रिय नेता रहे हैं. उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह दौरा न केवल संवेदना प्रकट करने का प्रयास है, बल्कि यह इस बात का भी संकेत है कि राज्य सरकार अपने नेताओं और उनके परिवारों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. सोनारी एयरपोर्ट से लेकर घोड़ाबांधा तक पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

