जमशेदपुर/ Prerna Ojha जिला प्रशासन के निर्देश पर परिवहन विभाग ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक आयोजित की. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार डीटीओ धनंजय और ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार ने ‘नो हेलमेट–नो पेट्रोल’ आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए.

बैठक में स्पष्ट किया गया कि दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल तभी उपलब्ध कराया जाए जब वे हेलमेट पहनकर आएं. इसी तरह चारपहिया वाहनों में चालक एवं सहयात्रियों के लिए सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य किया गया. पंप परिसरों में ‘No Helmet- No Fuel’ जैसे स्पष्ट साइनबोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया गया.
ट्रैफिक डीएसपी ने पंप संचालकों से आग्रह किया कि पेट्रोल पंप परिसरों के बाहर CCTV कैमरे लगाए जाएं तथा नियम तोड़ने वाले वाहनों का विवरण उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा सके. इस अवसर पर मोटरयान निरीक्षक सूरज हेम्ब्रम, सड़क सुरक्षा टीम तथा जिला अंतर्गत पेट्रोल पंप संचालक और प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
