चांडिल: थाना क्षेत्र के मुखिया होटल के समीप बीते 9 अगस्त को हुई सड़क दुर्घटना में कुम्हार पाड़ा निवासी कुतल कुमार, उसकी पत्नी और बच्चा घायल हो गए थे. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

विज्ञापन
इलाज के दौरान कुतल कुमार की मृत्यु हो गई और अस्पताल का बकाया बिल करीब 80 हजार रुपये हो गया. स्वजनों ने आर्थिक असमर्थता जताते हुए इसकी जानकारी विधायक सविता महतो को दी. विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन से वार्ता की और पूरा 80 हजार रुपये का बिल माफ कराया. इसके बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया. बताया गया कि इस दुर्घटना में मृतक की पत्नी और बच्चा स्वस्थ हो चुके हैं. इस संबंध में विधायक के आप्त सचिव काबलु महतो ने जानकारी दी.

विज्ञापन
