जमशेदपुर/ Afroz Mallik भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज सुंदरनगर में 106 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की गई. यह यात्रा पूरे इलाके में निकाली गई, जिसमें जवानों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया.

यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारे पूरे क्षेत्र में गूंज उठे. जवानों के हाथों में लहराते तिरंगे ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया. इस मौके पर 106 बटालियन के अधिकारियों ने देश की एकता, अखंडता और अमन- शांति का संदेश जन- जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. उन्होंने सभी से मिलजुल कर देश की प्रगति और सुरक्षा में योगदान देने की अपील की. यह तिरंगा यात्रा स्थानीय लोगों के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत बनी, जिसमें युवा और बुजुर्ग, सभी ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.
नीचे दिए लिंक को क्लिक करें और देखें हमारा यूट्यूब चैनल

