राजनगर/ Rasbihari Mandal झारखंड के महानायक और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से पूरा प्रदेश शोकग्रस्त है. इसी कड़ी में राजनगर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा 8 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम राजनगर के ब्लॉक मैदान में आयोजित होगा.

गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे राजनगर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश महतो ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धांजलि सभा की तैयारियां जोरों पर हैं. इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र भी सौंपा जाएगा. कार्यक्रम में कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे.
राजनगर भाग-16 के कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सावन सरदार ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड की आत्मा और रीढ़ थे. उनके संघर्षों की बदौलत ही झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला. वे हर झारखंडवासी के दिल में बसते हैं और उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. श्रद्धांजलि सभा में राजनगर प्रखंड के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी.

