रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर सोमवार देर शाम रांची पहुंच गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन विशेष विमान से उनके पार्थिव शरीर को लेकर रांची पहुंचे.

रांची एयरपोर्ट से उन्हें मोरहाबादी स्थित आवास लाया गया. उनके आवास पर जनसैलाब उमड़ पड़ा है. हर कोई अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन को व्याकुल नजर आए. एयरपोर्ट से लेकर मोरहाबादी तक की सड़क के दोनों किनारे लोग खड़े होकर अंतिम झलक पाने को आतुर दिखे.
चाहने
वालों ने उनके पार्थिव शरीर पर फूलों की बारिश की.
“दिशोम गुरु अमर रहें… शिबू सोरेन अमर रहें” के नारे गूंजते रहे. कल यानी मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) ले जाया जाएगा. जहां दोपहर तीन बजे उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी.

