कांड्रा/ Bipin Varshney सरायकेला- खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालीडीह में सोमवार देर शाम एक सड़क हादसा हुआ. जहां दो टेलर आपस में आमने- सामने टकरा गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात यह रही कि दोनों चालक सुरक्षित हैं.

विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, एक चालक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि दूसरा चालक मौके से फरार हो गया. हादसे में एक टेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं दूसरे टेलर का बम्पर और हेड लाइट टूट गए. घटना के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हुआ. सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया. फिलहाल पुलिस क्षतिग्रस्त टेलरों को हटाने की प्रक्रिया में जुटी है.

विज्ञापन
