आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai सावन के पावन माह के चौथे सोमवार को दिंदली बस्ती स्थित पौराणिक शिव मंदिर के प्रांगण में खीर- खिचड़ी भोग का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया. इस धार्मिक कार्यक्रम में सैकड़ों शिवभक्तों ने भोग ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया. इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में हर- हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

कार्यक्रम में स्थानीय समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली. पूर्व पार्षद राजरानी महतो, रितेन महतो, गुरजीत सिंह, विवेक महतो, कश्यप महतो, बादल महतो, राहुल महतो, वेंकट राव, तरुण गोराई, बुधनी महतो, सावित्री गोप, दुर्गा देवी, मुनमुन महतो, मानु रजक, सोनू मंडल सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

जयसवाल समाज ने किया भोग वितरण
भक्ति से परिपूर्ण इस आयोजन में जयसवाल समाज की ओर से भी मंदिर परिसर में खीर- खिचड़ी का भोग तैयार कर श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया. पूजा- अर्चना के उपरांत भक्तों ने भोग ग्रहण किया और शिव कृपा की प्राप्ति की कामना की. इस अवसर पर शीतल प्रसाद जायसवाल, पूर्णमासी जायसवाल, राजेश जायसवाल, रमेश जायसवाल समेत समाज के कई सदस्य उपस्थित थे.
भक्तों की सेवा में समाज का यह योगदान सराहनीय रहा.

