कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत पुड़ीसिल्ली गांव में रविवार को एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई.

विज्ञापन
आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टी व पाइप से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. वहीं, सूचना मिलते ही कपाली ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में जुट गई.
फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी सूचना दे दी गई है और कुछ ही देर में उसके पहुंचने की उम्मीद है. दुकान में रखे सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और आग बुझाने का प्रयास जारी है.
देखें video

विज्ञापन
