बोकारो: जिले के माराफारी थाना क्षेत्र के बांसगोड़ा स्थित गुमला बस्ती में बीती रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार, कुछ युवक एक कमरे में जुआ खेल रहे थे. इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधी वहां पहुंचे. अपराधियों के पास पिस्तौल थी. उन्होंने युवकों से पैसे और चेन लूट लिए.

विज्ञापन
लूटपाट के बाद जब कुछ युवक बाहर भागने लगे तो अपराधियों ने मंटू दास नामक युवक को गोली मार दी. इसके बाद अपराधियों ने 4 से 5 राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. घायल मंटू दास को साथी युवक तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल लेकर गए. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. डीएसपी मुख्यालय अनिमेष गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
