चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत कपाली ओपी से अलबेला गार्डन होते हुए जमशेदपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बीती रात एक कचरा लदा हाईवा सड़क किनारे फंस गया.

विज्ञापन
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सड़क किनारे एक पैसेंजर टेंपो खड़ी थी, जिससे हाईवा के लिए संकरी सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया. इसी दौरान हाईवा असंतुलित होकर कादो-कीचड़ में फंस गया. हादसे के बाद सुबह जेसीबी मंगाई गई और वाहन को बाहर निकालने की कोशिशें शुरू हुईं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर हमेशा पैसेंजर टेंपो और अन्य वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं, जिससे बड़े वाहनों को गुजरने में परेशानी होती है. जनता ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अतिक्रमण और अव्यवस्था पर सख्ती से कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

विज्ञापन
