जमशेदपुर: बिहार में एसआईआर को लेकर झारखंड झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया है. कुणाल षाडंगी ने साफ तौर पर कहा कि चुनाव आयोग अब केंद्र सरकार का एजेंट बन चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में चुनाव को लेकर जो एसआईआर निकाला गया है, वह हजारों वोटरों को मतदान से वंचित कर देगा. इसका सबसे अधिक असर बुजुर्ग और दलित वर्ग के वोटरों पर पड़ेगा.

कुणाल षाडंगी ने कहा कि एसआईआर की वजह से वे वोटर वोट नहीं दे सकेंगे जिनके नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं. उन्होंने दोहराया कि महागठबंधन इस फैसले का विरोध बिहार और झारखंड दोनों राज्यों में करेगा. उनका आरोप है कि जब-जब चुनाव आते हैं, तब केंद्र सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं का गलत उपयोग करने लगती है. झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि इस बार जनता इसका जवाब देगी. उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि लोकतंत्र से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
बाइट
कुणाल षाडंगी (प्रदेश प्रवक्ता- झामुमो)

