आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai झारखंड क्षत्रिय महिला संघ, आदित्यपुर यूनिट (एनआईटी) द्वारा सलोना सावन- 2025 कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को आधारशिला टावर, आदित्यपुर-02 में सादगी के साथ किया गया.

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम की जिप सदस्य डॉ. कविता परमार रहीं. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज में नेतृत्व की भूमिका के लिए तैयार करना समय की जरूरत है. वहीं सुजाता सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के बीच सामाजिक जुड़ाव और पारंपरिक सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना है. इस साल से दिव्यांगों के लिए व्हिल चेयर वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है जो किसी भी समाज के जरूरतमंद महिला को मुहैया कराया जाएगा. कार्यक्रम में सावन माह से जुड़े लोक गीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिसे उपस्थित महिलाओं ने खूब सराहा. रैंप वॉक जैसे रंगारंग कार्यक्रम ने भी माहौल को खुशनुमा बना दिया.
इस अवसर पर आदित्यपुर आरआईटी मंडल अध्यक्ष सुजाता सिंह, संध्या सिंह, संगीता सिंह, डॉ. रीना सिंह, सुषमा सिंह, प्रतिभा सिंह, विद्या सिंह, आरती सिंह और आशा सिंह समेत कई महिलाएं उपस्थित थीं.

