BREAKING सरायकेला/ Pramod Singh जिले के चांडिल अनुमंडल स्थित आशु किस्कू मेमोरियल एंड रवि किस्कू शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान बीएड चांडिल में अवैध कब्जा का मामला सामने आया है. आरोप है कि केएम आदिवासी युवा कल्याण समिति, मुरुगडीह (रजि. संख्या 1081) को दरकिनार कर कुछ लोगों ने उसी नाम से नया समिति बनाकर कॉलेज का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है.

फाउंडर समिति के अध्यक्ष ठाकुर दास महतो ने बताया कि कोल्हान विश्वविद्यालय और एनसीटीई से मान्यता उनकी समिति को मिली थी. लेकिन कथित समिति के संजय मुखर्जी और नवीन महतो ने न केवल कॉलेज अकाउंट से लाखों रुपये अपने नाम ट्रांसफर कराए बल्कि फाउंडर समिति के लोगों को फर्जी केस में फंसा दिया.
उन्होंने कहा कि कॉलेज में एनसीटीई के नियमों के अनुसार 16 शिक्षकों की आवश्यकता है लेकिन फिलहाल एक शिक्षिका को ही प्राचार्य बना दिया गया है जो अहर्ता भी पूरी नहीं करती. इससे 300 छात्र-छात्राओं के प्रमाणपत्र पर संकट खड़ा हो गया है. ठाकुर दास महतो ने छात्रों से कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन से लिखित आश्वासन लेने और न्यायालय में चल रहे मामले का निपटारा होने तक कॉलेज में नए नामांकन पर रोक लगाने की मांग की है.
देखें video क्या कहा ठाकुर दास महतो ने

