जमशेदपुर/ Afroz Mallik उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर अग्निशमन विभाग द्वारा आगजनी की घटनाओं से बचाव को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में बुधवार को साकची सुपर सेंटर, ट्रेंड्स मॉल साकची, दयालवधवन टावर जुगसलाई और ट्रेंड्स मॉल जुगसलाई में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया.

अभ्यास के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने कर्मचारियों और आम लोगों को आग लगने की स्थिति में घबराए बिना त्वरित कार्रवाई, सुरक्षित निकासी के उपाय और फायर एक्सटिंग्विशर के सही इस्तेमाल की व्यवहारिक जानकारी दी.
मॉक ड्रिल का उद्देश्य आग लगने पर प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करना और लोगों को जागरूक बनाना था. प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों ने अग्निशमन यंत्रों का अभ्यास भी किया. जिला प्रशासन द्वारा ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं ताकि नागरिक आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक रहें.

