खूंटपानी: प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन निर्माण को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि साकारी दोंगो ने की. इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायत राज जिला सह संयोजक एवं जिला प्रशिक्षक समीर सुंडी उपस्थित थे.

प्रशिक्षण के दौरान समीर सुंडी ने कहा कि भाजपा केवल वर्चस्व की राजनीति करती है जबकि कांग्रेस पार्टी सर्वोदय विकास पर बल देती है. प्रखंड पर्यवेक्षक अशोक कुमार बारीक ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता को जननायक राहुल गांधी की तरह समाजसेवा में जुटना चाहिए. मंडल अध्यक्ष अशोक मुन्डरी ने कहा कि हर पंचायत में 12- 12 सदस्यों को जोड़ना है और संगठन का उद्देश्य केवल चुनाव नहीं, बल्कि सुख- दुख में एक- दूसरे की मदद करना भी है. इस दौरान सभी पंचायत अध्यक्षों को ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी का प्रमाण पत्र दिया गया.
मौके पर सांसद प्रतिनिधि रेंगो पुरती, ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष हरिचरण कुमार, नरेश पुरती, माझी मुन्डरी, जयपाल होनहागा, जोसेफ हाईबुरु, रितेश मुन्डरी, बाबुलु कान्डेयांग, माझी होनहागा, अमीर पुरती, विजय सिंह लेयांगी, जीवन सोय, डोरसोना सुरीन, कुंडुवा बोदरा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

