जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र में शराब माफियाओं के आतंक से एक परिवार दहशत में हैं. सरजमदा निवासी एक महिला ने शराब माफिया मिहिर गोप और मनोज नायक पर अपने एक दर्जन साथियों के साथ घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है.

महिला सुषमा हेम्ब्रम ने बताया कि बुधवार को मिहिर गोप और मनोज नायक समेत 10-12 लोग घर में घुस आए. उन्होंने उसके साथ रेप की कोशिश की. जब उसका देवर श्याम गोप बचाने आया, तो उसे पिस्टल की नोक पर धमकाया गया. आरोप है कि आरोपियों ने महिला की सास और देवर की भी बुरी तरह पिटाई की. घर का सामान, अलमारी, चावल सब फेंक दिया. मिहिर गोप और मनोज नायक ने जातिसूचक गालियां दीं और कहा कि वह रोज रेप करेगा, कोई रोक नहीं सकता. महिला का कहना है कि आरोपी लोग जमीन विवाद को लेकर भी दबाव बना रहे थे. जमीन पर जबरन निर्माण कार्य हो रहा था, जिसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई. पीड़िता ने पुलिस से परिवार की सुरक्षा और आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है.

