खरसावां: बैंक ऑफ इंडिया आमदा ब्रांच की ओर से जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक शुरू हेम्ब्रम के नामांकित लाभुक नंदु राम हेम्ब्रम (पुत्र) को 2 लाख रुपये का चेक सौंपा गया. शुरू हेम्ब्रम पश्चिमी सिंहभूम जिले के भोया के निवासी थे. उनकी आकस्मिक मृत्यु के बाद बैंक द्वारा यह सहायता राशि प्रदान की गई. इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के डीजेडएम सुनील कुमार ने लाभुक को चेक सौंपते हुए बैंक की विभिन्न बीमा योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि बैंक सदैव अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का प्रयास करता रहेगा.

शाखा प्रबंधक रविंद्र कुमार ने भी सुढ़ लाइफ प्लान के अंतर्गत कई बीमा योजनाओं की जानकारी दी. मौके पर बरुण चौधरी, सूरज, सदानंद, सतीश कुमार, विशाल, शिवम कुमार, कंचन कुमारी, कुजूर, रंजीत सिंह, सीमा कुमारी समेत सैकड़ों ग्राहक उपस्थित थे. बैंक अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे बीमा योजनाओं का लाभ लें ताकि आकस्मिक परिस्थितियों में परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सके.

