जमशेदपुर/ Afroz Mallik सावन के पवित्र महीने में परसुडीह स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर में आस्था से जुड़ी एक अद्भुत घटना सामने आई है. 15 जुलाई की रात श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किया गया दूध मंदिर में स्थापित नंदी बाबा की प्रतिमा द्वारा ग्रहण किए जाने की बात सामने आई, जिसे भक्तों ने चमत्कार माना है.

इस घटना की खबर फैलते ही रात में ही सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में पहुंचने लगे. श्रद्धालु दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर नंदी बाबा के दर्शन करने लगे. मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ और ‘नंदी बाबा की जय’ के जयकारों से गूंज उठा. मंदिर समिति के सदस्य ने बताया कि यह कोई साधारण घटना नहीं है. सावन माह में भोलेनाथ और नंदी बाबा की विशेष कृपा क्षेत्रवासियों पर बरसी है. श्रद्धालुओं ने कहा कि जब नंदी बाबा की प्रतिमा पर दूध अर्पित किया गया तो वह धीरे- धीरे अदृश्य होता दिखा, जो एक रहस्यमय और आस्था से भरा अनुभव था. इस चमत्कार को लेकर क्षेत्रीय जनमानस में गहरी श्रद्धा और उत्सुकता देखी जा रही है. लोग इसे सावन के पावन महीने में परसुडीह की धरती पर ईश्वरीय उपस्थिति का संकेत मान रहे हैं.
देखें Video

