जमशेदपुर: दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं और वाहनों पर लगने वाला शुल्क अब नहीं लिया जाएगा. यह निर्णय केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के पहल पर लिया गया है.

विज्ञापन
पूर्व में सावन माह के दौरान श्रद्धालुओं और वाहनों के प्रवेश हेतु शुल्क लिया जाता था, जिसका कई सामाजिक संगठनों और क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया था. मामला केंद्रीय मंत्री संजय सेठ तक पहुंचने के बाद उन्होंने डीएफओ सबा आलम अंसारी को निर्देश दिया कि सावन में श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा ना हो. निर्देश के पश्चात डीएफओ सबा आलम अंसारी ने श्रद्धालुओं और वाहनों पर लगाए गए शुल्क चार्ट को पूरी तरह निरस्त कर दिया है. इस निर्णय से बाबा भक्तों में प्रसन्नता है.

विज्ञापन


