सरायकेला/ Pramod Singh नगर क्षेत्र से कांवड़ियों का एक जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हो गया है. कांवड़ यात्रा में जाने वाले सावन महीने का पहला जत्था है श्री 1008 बाबा बासुकीनाथ मंडली के महंत मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में सरायकेला कांवड़ियों का दल यात्रा पर निकला है.

कावड़ियों ने किया दर्शन- पूजन
यात्रा से पहले कांवड़ियों ने सरायकेला के प्राचीन कुदरसाई मंदिर में बाबा बुद्धेश्वर के दर्शन पूजा- अर्चना की. इसके बाद भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ जत्था बाबाधाम के लिए प्रस्थान कर गया. कावड़िया दल में मुख्य रूप से संजय अग्रवाल, अभिषेक चौधरी, विजय चौधरी, ओम प्रकाश अग्रवाल, दीपक साहू, अनमोल चौधरी, अनमोल सेक्सरिया, अभिषेक सेक्सरिया और अन्य प्रमुख लोग शामिल थे.
जयघोष से गूंजी सड़कें
कावड़ियों के दल ने “बोल बम” के जयघोष के साथ अपनी यात्रा शुरू की. सड़कों पर जयघोष की गूंज सुनाई दे रही थी, जो भगवान भोलेनाथ की भक्ति और उत्साह का प्रतीक थी.

