रांची: एक लंगूर की ट्रेन में सफर करते एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. दरअसल लंगूर ने खड़गपुर लोकल ट्रेन से सिल्ली से रांची तक 70 किलोमीटर की यात्रा की. यात्रियों के अनुसार, लंगूर सिल्ली स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ा और सीट पर बैठ गया. सफर के दौरान उसने किसी भी यात्री को परेशान नहीं किया.

विज्ञापन
ट्रेन बीच में कई स्टेशनों पर रुकी लेकिन लंगूर नहीं उतरा. रांची जंक्शन पर जब ट्रेन की रफ्तार कम हुई, तब वह ट्रेन से उतर गया. हैरानी तो तब हुई जब लंगूर बिना किसी हड़बड़ी के सामान्य यात्रियों की तरह ट्रेन से नीचे उतरा और अपने रास्ते चला गया. यह नजारा देख यात्रियों की भीड़ उस बोगी के पास जमा हो गई. लोगों ने लंगूर का वीडियो और फोटो खींचा, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
