सरायकेला/ Pramod Singh शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी के सभागार में नगर क्षेत्र की पेयजल की समस्या को लेकर हुई बैठक का असर दिखने लगा है. शनिवार को पीएचडी के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार अपने टेक्निशियन के साथ नगर पंचायत क्षेत्र के गोपबंधु चौक एवं आसपास के घरों का सर्वे किया.

विधायक प्रतिनिधि ने की भागीदारी
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य कार्यपालक अभियंता के साथ घर- घर जाकर सप्लाई पानी के प्रेशर और कनेक्शन की जानकारी ली. उन्होंने पेयजल की समस्या का समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया.
सर्वे का उद्देश्य.
सर्वे का उद्देश्य नगर क्षेत्र में पेयजल की समस्या की वास्तविक स्थिति का पता लगाना और उसके अनुसार समाधान के लिए योजना बनाना है. कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि सर्वे के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि नगरवासियों को पेयजल की समस्या से निजात मिल सके.

