चांडिल: जमशेदपुर एसीबी की टीम ने अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी सन्नी बर्मन को दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. जिसे पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी है. एसीबी के इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है.

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आदिवासी युवक राजेश हेम्ब्रम की शिकायत पर हुई, जिन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी पुश्तैनी जमीन को पंजी-2 में नाम दर्ज कराने के लिए कर्मचारी द्वारा घूस मांगी जा रही है. एसीबी ने मामले पर कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और जैसे ही सन्नी बर्मन ने रिश्वत ली, टीम ने उन्हें पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ शुरू कर दी गई है. गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों और आम लोगों ने एसीबी की कार्रवाई की सराहना की है. राजेश हेम्ब्रम ने कहा कि अपनी ही जमीन के कागजात दुरुस्त कराने के लिए रिश्वत देना शर्मनाक है. अब उन्हें न्याय की उम्मीद है.

