चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को विश्व जनसंख्या स्थिरता दिवस का उद्घाटन किया गया. यह कार्यक्रम 30 दिनों तक चलाया जाएगा.

विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ राज कुमार मरांडी और बीपीएम संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर लाभार्थियों को जनसंख्या स्थिरता के महत्व पर जागरूक किया गया. इसके बाद लाभार्थियों के बीच मलायन, इसिपिल, अंतरा इंजेक्शन और फैमिली पालन किट का वितरण किया गया. कार्यक्रम में एएनएम, बीटीटी, सहिया साथी, सहिया, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी और लाभार्थी उपस्थित थे.

विज्ञापन
