सरायकेला/ Pramod Singh सोमवार को मोहर्रम के मौके पर सरायकेला में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकाला गया. पहले मस्जिद में नमाज अदा की गई, इसके बाद इमामबाड़ा में नियाज फातिहा किया गया.

विज्ञापन
जुलूस को सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह, सीओ भोला शंकर महतो और थाना प्रभारी विनय कुमार ने रवाना किया. जुलूस के दौरान युवाओं ने लाठी, तलवार और भाला से हैरतअंगेज खेल दिखाए. उनके करतब देख लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए. मौके पर हर समुदाय और तबके के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की. सुरक्षा व्यवस्था के लिए सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह समेत थाना के पुलिस बल के जवान तैनात रहे. सभी संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की मौजूदगी बनी रही.

विज्ञापन
