जमशेदपुर: शनिवार को सीतारामडेरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना पर पुलिस ने धनबाद से आ रहे लाखों रुपए के अवैध लॉटरी टिकट के खेप को पकड़ा है. वहीं इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ चल रही है.

विज्ञापन
पुलिस ने यह कार्रवाई मानगो इंटरस्टेट बस टर्मिनल पर की है. जहां धनबाद से लॉटरी लेकर आये युवक और यहां रिसीवर को 1 लाख के लॉटरी टिकट के साथ पकड़ा है. बताया जा रहा है कि इन टिकटों से लगभग 5 करोड़ का कारोबार हो सकता है. इसे जमशेदपुर से चाईबासा लेकर जाना था. इसकी भनक लगते ही सीतारामडेरा पुलिस ने कार्रवाई की. फिलहाल पुलिस इस पूरे सिंडिकेट का सुराग जुटाने में जुटी है.

विज्ञापन
