रांची: दस साल या उससे अधिक समय से एक ही जिला में जमे सहायक अवर पुलिस निरीक्षक (एएसआई) रैंक के अधिकारियों को हटाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है. झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने राज्य के पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक को पत्र लिखकर इस पर अभिलंब कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
डीजीपी को लिखे पत्र के माध्यम से संगठन के महामंत्री संजीव कुमार ने मांग की है कि 10 वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही जिला खासकर उग्रवाद प्रभावित जिले में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक एवं कांस्टेबल से सहायक अवर निरीक्षक में प्रोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों को दूसरे जिलों में पदस्थापित किया जाए क्योंकि लगातार उग्रवाद प्रभावित जिलों में काम करने वाले पदाधिकारी का मानसिक संतुलन बिगड़ रहा है और उनके कार्यों के निष्पादन में प्रतिकूल असर पड़ रहा है.

विज्ञापन
