सरायकेला: मंगलवार को महाप्रभु जगन्नाथ का मौसी बाड़ी गुंडिचा मंदिर में परशुराम अवतार में भक्तों को अलौकिक दर्शन हुआ. जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

विज्ञापन
विदित हो कि महापात्र परिवार द्वारा दशकों से महाप्रभु के विग्रहों का विभिन्न वेशों में साज- सज्जा करने की परंपरा कायम है. यहां की अनोखी वेश परंपरा जो इसे दुनिया भर में खास बनाती है. इस अद्भुत वेश सज्जा का निर्देशन गुरु सुशांत महापात्र के निर्देशन में पार्थ सारथी दास, उज्वल सिंह, सुमित महापात्र, अनुभव सत्पथी, रुपेश महापात्र, अमित महापात्र, विक्की सत्पथी, सुभम कर, मुकेश साहू एवं गौतम मुखर्जी द्वारा संपन्न किया गया. मौके पर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, गोविंद साहू, छोटेलाल साहू और अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
