चांडिल/ Afroj Mallick

विज्ञापन
सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत कपाली ओपी के नए प्रभारी के रूप में धिरंजन कुमार ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने सोनू कुमार की जगह ली है. इससे पूर्व धिरंजन कुमार आदित्यपुर थाने में पदस्थापित थे. उन्होंने अपराध नियंत्रण और जनसमस्याओं के समाधान में उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी.
कपाली ओपी में पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण, नशाखोरी और जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाना उनकी प्राथमिकता होगी. धिरंजन कुमार ने ओपी के सभी पुलिसकर्मियों के साथ परिचय बैठक की और टीम भावना से कार्य करने का आह्वान किया. उन्होंने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास ही बेहतर कानून व्यवस्था की नींव है.

विज्ञापन
