रांची: सूबे के 64 इंस्पेक्टर आज डीएसपी बन जाएंगे. संभवत: आज इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. झारखण्ड सरकार ने इसकी सूची तैयार कर ली है. मंगलवार को हाईकोर्ट में मामले में सुनवाई होना है.

विज्ञापन
डीएसपी में प्रमोट होने वालों में कोल्हान के करीब आधा दर्जन इंस्पेक्टर शामिल हैं. मालूम हो कि सामन्य कोटि के 1994 बैच दारोगा के प्रमोशन का मामला हाईकोर्ट में लंबित था. पिछली सुनवाई 17 जून को थी. सरकार ने 24 जून का समय मांगा था. पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस मुख्यालय ने जेपीएससी बोर्ड को सूची भेज भेज दी है. जिसपर बोर्ड ने सहमति प्रदान कर सरकार को भेज दिया है. सम्भवत: आज उसपर मुहर लग सकती है.

विज्ञापन
