बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आई है. जहां तिलरथ से जमालपुर जा रहे डीएमयू चलती ट्रेन में इंजन में आग लग गई. आग लगते ही मौके पर अफरा- तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. हालांकि ट्रेन के इंजन में आग लगने के बाद रेल यात्री ट्रेन से कूद कर भागने लगे.

विज्ञापन
आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से ट्रेन के इंजन में आग लगी हुई है, और लोग ट्रेन से सफर कर रहे हैं यात्री ट्रेन से उतर कर जान बचाकर भाग रहे हैं. यह पूरा मामला बेगूसराय के तिलरथ के पास की है. हालांकि ट्रेन की इंजन में आग लगने के बाद ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. आग लगते ही ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को उसी जगह रोक दिया. वही रेल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
See also Gamharia_Road_Accident आरएसबी कंपनी के कामगार ने सड़क पार कर रही बुजुर्ग को रौंदा दोनों घायल
देखें video

विज्ञापन
