आदित्यपुर: शुक्रवार को सरायकेला- खरसावां जिला के सबसे महत्वपूर्ण मार्केट आदित्यपुर में लोगों ने धनतेरस पर जमकर खरीदारी की. हालांकि इस दौरान टाटा- कांड्रा मुख्य सड़क घंटो जम रही. जहां खुद थानेदार ने ट्रैफिक नियंत्रण की कमान संभाली और विधि- व्यवस्था को नियंत्रित रखा.



विज्ञापन
वही खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक पुलिस की व्यवस्था देख संतुष्ट नजर आए. लोगों ने पुलिस के कार्यशाली की मुक्त कंठ से सराहना की. इस दौरान थाना रोड पर वाहनों की नो एंट्री लगाई गई जिससे धनतेरस की खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों को काफी सहूलियत हुई और सपरिवार जमकर खरीदारी की. इस दौरान ज्वेलरी और बर्तन की दुकानों में खासी भीड़ देखी गई.
See also ADITYAPUR NAGAR NIGAM वैक्सीन लेते ही युवक बेहोश, केंद्र पर दिखा सुविधाओं का घोर अभाव video
देखें video





विज्ञापन
