कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला जिले के कपाली ओपी अंतर्गत हंसाडुंगरी के चांद होटल के पीछे से 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. युवक की पहचान हंसाडुंगरी निवासी निर्मल के रूप में हुई है.

विज्ञापन
सूचना पर पहुंची कपाली ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. वहीं आगे की कार्रवाई में जुट गई है. युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. यह हत्या है या कुछ और पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि युवक नशे का आदी था. मृतक कपाली ओपी क्षेत के झोपड़ी का राहनेवला था.
विज्ञापन

