DESK इंटक की राष्ट्रीय संगठन सचिव देविका सिंह को महिला इंटक का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित किया गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीवा रेड्डी ने देविका सिंह को मनोनित करते हुए केंद्रीय कमेटी के गठन का निर्देश दिया है.


देविका सिंह ने कहा कि जिस आशा के साथ जिम्मेवारी मिली है, उसे पूरा करेंगी. उन्होंने इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे और मेटल फेडरेशन के महासचिव रघुनाथ पांडे के प्रति भी आभार प्रकट किया है
धनबाद की देविका सिंह का विवाह टाटा ग्रुप में इंजीनियर एस सिंह से हुआ. वे वर्ष 2000 में इंटक में आने के बाद टीआरएफ यूनियन में कोषाध्यक्ष, बीओसी यूनियन में डिप्टी प्रेसिडेंट, आईएनएमएफ में संगठन सचिव, राष्ट्रीय इंटक में संगठन सचिव, महिला इंटक में राष्ट्रीय कमेटी में उपाध्यक्ष और अब महिला इंटक में सर्वोच्च पद राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेवारी मिली है.

