कांड्रा/ Bipin Varshney रघुनाथपुर स्थित भारत पेट्रोल पंप के नजदीक बुधवार की रात दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटना में बाइक सवार मुशरीबेडा निवासी शंकर महतो गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं टक्कर मारने वाला दूसरा बाइक सवार गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन
घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा कांड्रा थाना को दी गई. तत्काल मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस जेएआरडीसीएल के एंबुलेंस को सूचना दी. लेकिन दुर्भाग्य था कि जेएआरडीसीएल के कांड्रा मोड़ टोल पर खड़ा एंबुलेंस ब्रेकडाउन बताया गया. इसके बाद 108 नंबर पर फोन लगाकर एंबुलेंस मंगवाया गया और घायल को लगभग आधे घंटे बाद इलाज हेतु जमशेदपुर अस्पताल भेजा गया.
विज्ञापन

