गम्हरिया/ Bipin Varshney भारतीय जनता पार्टी गम्हरिया प्रखंड पूर्वी के अध्यक्ष अमित सिंहदेव के नेतृत्व में भाजपा के 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर जयकान पंचायत अंतर्गत जामजोड़ा चौक के प्रखंड कार्यालय में झंडोत्तोलन कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया.

इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता एवं जनता के बीच लड्डू का वितरण किया गया. विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक दल भाजपा के कार्यकर्ताओं को 43 वें स्थापना दिवस पर बधाई, एवं शुभकामनाएं दी गई. कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे, श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे, अटल बिहारी वाजपेई अमर रहे
जेपी नड्डा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, दीपक प्रकाश जिंदाबाद के नारे लगाए गए.
मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, चौधरी महतो, कृष्णा प्रधान, अजीत सिंह, मनोहर गोप, सत्य प्रकाश महतो, सपन महतो, पुष्टि गोप, नीलकमल महतो, सूरज गोराई, संतोष साहू, गोपीनाथ हांसदा, साथ ही पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Exploring world
